नारी सृष्टि का आधार – पिंकी चतुर्वेदी

दौसा की लेखिका डॉ. निर्मला शर्मा साहित्यकार, शिक्षाविद कमला शर्मा , नेहा जोशी , सारिका शर्मा, कीर्ति शर्मा और आरुषि विजय का लालसोट में अनुराग मातृ शक्ति सम्मान

जिले की 31 विशिष्ट महिलाओं का किया सम्मान, गीता व तुलसी पौधे वितरित
लालसोट। अनुराग सेवा संस्थान, लालसोट के 31 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “अनुराग-31” श्रृंखला के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल “अनुराग मातृशक्ति वंदना-26” का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एवीपी महाविद्यालय, लालसोट में किया गया।कार्यक्रम में दौसा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली, नवाचार करने वाली तथा सामाजिक सरोकारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 31 विशिष्ट महिलाओं का सार्वजनिक अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद लालसोट की निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी ने कहा कि महिलाएं समाज और राष्ट्र निर्माण की धुरी, संस्कृति की संरक्षक तथा आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि जहां नारी का सम्मान और सुरक्षा होती है, वहीं प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण होता है।तहसीलदार सीमा घुणावत ने कहा कि नारी सृजन, ममता और शक्ति की साक्षात प्रतिमूर्ति है। वह मां, बहन, पत्नी और बेटी के रूप में समाज का आधार बनती है तथा अपने संस्कारों से परिवार और समाज को दिशा देती है। उन्होंने कोरोना काल में संस्थान द्वारा प्रशासन के साथ निभाई गई भूमिका के अनुभव भी साझा किए।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ तथा लोकेश शर्मा (संस्कृत) ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक अंजना त्यागी ने प्रस्तावना प्रस्तुत की। चयन समिति सदस्य चेतना बंशीवाल, कमला शर्मा, डॉ. प्रिया भारती, विनीत उपाध्याय, पहल मानव सेवा संस्थान के सचिव सुरेंद्र जांगिड़, परमार्थ योग सेव संस्थान दौसा के अध्यक्ष योग गुरु सुरेश शर्मा तथा एसीटीओ राजेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।संस्थान अध्यक्ष अंशुल सोनी ने स्वागत भाषण तथा संस्थान सचिव श्याम सुंदर शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम समन्वयक प्रियंका चौधरी ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। मंच संचालन डॉ. अंजीव अंजुम व श्रीकांत शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में चयनित महिलाओं को मंगल तिलक, दुपट्टा, शॉल, अभिनंदन पत्र, स्मृति चिन्ह, श्रीमद्भगवद्गीता तथा तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।इनका हुआ सम्मानसंस्थान के पूरे सचिव अनिल नीमला ने बताया कि कार्यक्रम में 31 महिलाओं रेखा सैनी, रुबी पारीक, सीमा घुणावत, सारिका शर्मा, डॉ. निर्मला शर्मा, मंजू बैरवा, डॉ. प्रिया भारती, कमला शर्मा, निधि शर्मा, ज्योति शर्मा, अनीता अवस्थी, नेहा जोशी, मुन्नी खटीक, आकांक्षा शर्मा, अक्षिता गुप्ता, मानसी जांगिड़, श्वेता जैन, कीर्ति शर्मा, बीना चौधरी, मीना शर्मा, आरुषि विजय, ममता सैन, सावित्री भिंवाल, सुनीता हरिजन, ममता देवी, शिवानी सैनी सहित अन्य महिलाओं का सार्वजनिक अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर संतोष ऋचा राया, प्रिया सेन, सावित्री सोनी, सुषमा चौधरी, डॉ. संजीव रावत, दीपक सुकार, राजेंद्र डोब, गिर्राज सेडूलाई, अविनाश रिवाली, सुनील गुप्ता, अतुल होदायली, रघु मिश्रा, विकास गौतम, गोपाल टापरिया, ओमप्रकाश पारीक, अनुराग तिवाड़ी, महेंद्र साहू, अक्षय तिवाड़ी, हेमंत कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।



