दौसा में “शक्ति ऑन व्हील्स – ड्राइव फॉर चेंज” महिला कार रैली का भव्य स्वागत

दौसा में “शक्ति ऑन व्हील्स – ड्राइव फॉर चेंज” महिला कार रैली का भव्य स्वागत

दौसा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 द्वारा आयोजित “शक्ति ऑन व्हील्स – ड्राइव फॉर चेंज” महिला कार रैली का दौसा में उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। यह रैली 8 से 11 मार्च तक विभिन्न जिलों से होकर गुजरते हुए महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा जागरूकता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का संदेश दे रही है। इस रैली का आयोजन रोटरी क्लब पर्ल के सहयोग से किया जा रहा है।

दौसा में रैली के आगमन पर रोटरी क्लब दौसा के सदस्यों ने रैली में शामिल महिलाओं का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत गुप्तेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद निकट स्थित महिला कॉलेज छात्रावास में छात्राओं के साथ प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई तथा छात्राओं को जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान रोटरी डिस्ट्रिक्ट की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता का भी स्वागत किया गया। रैली में शामिल प्रतिभागियों का पुष्पमालाओं और स्मृति-चिह्न देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात रोटरी क्लब दौसा के सदस्य अपनी गाड़ियों के साथ रैली में शामिल होकर गुप्तेश्वर दरवाजा से गांधी तिराहा होते हुए जयपुर बाईपास कट तक रैली के साथ चले और वहां से रैली को विदाई दी।इस अवसर पर शिवशंकर सोनी, नवल खंडेलवाल, अध्यक्ष दीपक खंडेलवाल, सचिव पवन सोनी, प्रीतिपाल सिंह, कपिल राजोरिया, मनीष खंडेलवाल, पीयूष खंडेलवाल, राकेश जैन, राजीव रावत, घनश्याम दुसाद, बुलबुल खंडेलवाल, वर्षा खंडेलवाल, अमरीन बानो, रश्मि मीना सहित कई लोगों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!