दौसा के कवि कृष्ण कुमार को सामाजिक सेवा सम्मान

ब्रजभाषा पाटोत्सव में कवि कृष्ण कुमार को ‘कला सेवा सम्मान’

नाथद्वारा/दौसा।
श्रीनाथद्वारा स्थित साहित्य मंडल संस्था द्वारा आयोजित ब्रजभाषा पाटोत्सव के अवसर पर साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में दौसा के कवि कृष्ण कुमार को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘कला सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने कृष्ण कुमार को समाज सेवा एवं सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान समारोह में डॉ. अजीव अंजुम ने कृष्ण कुमार को सम्मानस्वरूप दुपट्टा ओढ़ाया, श्रीनाथजी का विग्रह तथा सम्मान पत्र भेंट किया।

इस अवसर पर मदन मोहन शर्मा, सुरेंद्र सार्थक, प्रेमपाल सिंह, नरेंद्र सिंह निर्मल सहित अनेक साहित्यकार एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कृष्ण कुमार के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।


समारोह में साहित्य, संस्कृति और सामाजिक चेतना को समर्पित संदेश के साथ प्रथम दिवस का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!