
उड़ती पतंग राज्य स्तरीय बाल कविता प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
कोटा। मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित राजस्थान राज्य स्तरीय “उड़ती पतंग” बाल कविता प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत, गांधीनगर के संस्थापक संयोजक डॉ. मुकेश कुमार व्यास एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन ने सभी 35 विजेताओं सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं तथा आयोजकों व निर्णायकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता की आयोजक संस्था की राजस्थान प्रभारी डॉ. वैदेही गौतम ने बताया कि राज्य भर से कुल 115 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जिनमें 55 वयस्क एवं 60 बाल रचनाकार शामिल थे। कविताओं का मूल्यांकन शब्दार्थ, मनोभाव, संदेश, बिंब, लय एवं रस के आधार पर किया गया।
प्रथम स्तर पर निर्णय धौलपुर के गोविंद गुरु, जालौर की श्रीमती सुषमा गोयल तथा कोटा की डॉ. शशि जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। द्वितीय स्तर पर प्राप्त निर्णय पर डॉ. प्रभात कुमार सिंघल एवं डॉ. वैदेही गौतम ने अंतिम निर्णय दिया।निर्णय की जानकारी देते हुए डॉ. वैदेही ने बताया कि नाथद्वारा के नन्हें बालक गौरांग देवपुरा की कविता को विशेष पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। समान अंक प्राप्त होने के कारण 4 प्रथम, 10 द्वितीय एवं 20 तृतीय स्थान घोषित किए गए।
वयस्क रचनाकार वर्गप्रथम स्थान (संयुक्त):रूपजी रूप (झालावाड़), अश्रिता गौतम (कोटा)द्वितीय स्थान (संयुक्त):मुकुल चौहान (उदयपुर), शशि ओझा (भीलवाड़ा),महेश पंचोली (कोटा), रेखा शर्मा (बूंदी), डॉ. सुशीला जोशी (कोटा)तृतीय स्थान (संयुक्त):अर्चना शर्मा (कोटा), संतोष ऋचा (दौसा), श्यामा शर्मा (कोटा),डॉ. अर्चना शर्मा (कोटा), डॉ. संगीता देव (कोटा),सुलोचना शर्मा (बूंदी), सलीम स्वतंत्र (कोटा),अदिति शर्मा (झालावाड़), नीलू सिसोदिया (कोटा)
18 वर्ष से कम आयु के बाल साहित्यकारप्रथम स्थान (संयुक्त):सव्य सांची (नाथद्वारा), वसुश्रवा द्विवेदी (कोटा)द्वितीय स्थान (संयुक्त):राजेश्वरी मीणा (खानपुर, झालावाड़), भार्गव नारायण (दौसा),ट्विशा शक्तावत (झालावाड़), रूपाली शर्मा (सिमलिया, कोटा),हसन प्रीत (सिमलिया, कोटा)तृतीय स्थान (संयुक्त):दीपेश चौरसिया (मंडावरा, झालावाड़), आयुष चौधरी (नाथद्वारा),कृति गुप्ता (झालावाड़), कार्तिक पुरोहित (उदयपुर),आराध्य नारायण (दौसा), इंद्राक्षी कंवर (झालावाड़),अविका शर्मा (सिमलिया, कोटा), आरव उपाध्याय (दौसा),महिरा खानम (झालावाड़), हिमांशी गुप्ता (खानपुर, झालावाड़),ऋतु चौधरी (झालावाड़)कोटा के प्रभात सिंघल ने बताया कि सभी विजेताओं को निकट भविष्य में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम की सूचना संबंधितों को पृथक से प्रेषित की जाएगी। पुरस्कार उपस्थिति पर ही प्रदान किए जाएंगे।
