संस्कृति में सिरमौर राजस्थान विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

राजस्थान दिवस पर कोटा संभाग स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

कोटा।राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में केसर काव्य मंच कोटा, रुचि हॉस्पिटल एवं संस्कृति, साहित्य, मीडिया फोरम कोटा के संयुक्त तत्वावधान में कोटा संभाग स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का विषय “संस्कृति में सिरमौर राजस्थान” निर्धारित किया गया है।

केसर काव्य मंच कोटा की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रीति मीणा ने बताया कि राजस्थान दिवस 30 मार्च के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कोटा संभाग के कोटा, बूंदी, झालावाड़ एवं बारां जिलों के इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और लोक मूल्यों को साहित्यिक अभिव्यक्ति के माध्यम से सामने लाना है।निबंध प्रतियोगिता में चयनित विजेताओं को प्रशस्ति पत्र सहित नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जो केवल व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने पर ही दिए जाएंगे। पुरस्कार राशि इस प्रकार है—प्रथम पुरस्कार ₹1500, द्वितीय पुरस्कार ₹1000, तृतीय पुरस्कार ₹800, चतुर्थ पुरस्कार ₹500, पंचम पुरस्कार ₹200 तथा पाँच प्रोत्साहन पुरस्कार ₹100-₹100 के होंगे।प्रतियोगिता के नियमप्रतियोगिता में निबंध की शब्द सीमा 900 से 1000 शब्द निर्धारित की गई है तथा निबंध के अंत में शब्द संख्या लिखना अनिवार्य होगा। निबंध टाइप कर सीधे टेक्स्ट मैसेज के रूप में व्हाट्सएप नंबर 94133 50242 पर भेजना होगा। PDF अथवा JPG फाइल में भेजी गई प्रविष्टियां अमान्य मानी जाएंगी।

निबंध के प्रारंभ में “राजस्थान दिवस प्रतियोगिता–26” लिखना अनिवार्य होगा तथा अंत में प्रतिभागी का पूरा नाम, पता एवं मोबाइल नंबर अंकित करना होगा। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता के परिणाम 25 मार्च 2026 तक घोषित कर दिए जाएंगे। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में किसी प्रकार की पूछताछ स्वीकार नहीं की जाएगी।यह जानकारी डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, संयोजक, संस्कृति, साहित्य, मीडिया फोरम, कोटा द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!