दौसा जिले के शहीद परिवारों का सम्मान

🌱🌳🌱🌳🌱🌳🌱🌳🌱

अनुराग शहीद वंदना



शहीद स्मारक दौसा पर होगा आयोजन


       अनुराग सेवा संस्थान लालसोट के स्थापना के 31 वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान द्वारा *"अनुराग -31"* के अन्तर्गत विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक , बौद्धिक, क्रीड़ा, धार्मिक, सामाजिक, लोक संस्कृति, सामाजिक समरसता, साम्प्रदायिक सद्भाव, सनातन संस्कृति, प्रकृति सम्बंधित 31 कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 
            संस्थान द्वारा इसके अन्तर्गत शहीद दिवस के अवसर पर दौसा जिले के  शहीदों को श्रद्धांजलि एवं परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए अनुराग शहीद वन्दना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

   जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक कलेक्ट्रेट सर्किल पर  30 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के 30 शहीद परिवारों का अभिनन्दन किया जाएगा। 
    इस अवसर पर संस्थान द्वारा गीता एवं तुलसी वितरण किया जाएगा।

इन शहीद परिवारों का होगा सम्मान


शहीद घनश्याम गुर्जर (खवारावजी) शहीद रामबल गुर्जर ( निमाली), शहीद गुमान सिंह, (बैजूपाडा) शहीद राजेन्द्र प्रसाद मीना (दिलावरपुरा), शहीद अजित कुमार बैरवा (नारायणपुर की ढाणी) कोलाना, शहीद रामकेश मीणा (नामनेर), शहीद संजय सिंह गुर्जर (करणपुर) शहीद पपीता कुमार शर्मा (जलालपुर), शहीद धारासिंह गुर्जर (खावदा गाजीपुर), शहीद मोहन लाल गुर्जर (खेड़ला बुजुर्ग), शहीद भूप सिंह (खेडला बुजुर्ग), शहीद ओमप्रकाश गुर्जर (नाहिडा), शहीद भंवर सिंह (नाहिडा), शहीद गब्दू राम गुर्जर (नाहिडा), शहीद राम निवास मीना (गढ हिम्मत सिंह)’ शहीद आराम सिंह (पावटा), शहीद केला गुर्जर (पावटा) शहीद फतेहसिंह( पावटा) , शहीद राम सिंह (पावटा), शहीद रामखिलारी गुर्जर (पावटा), शहीद सरदार सिंह (नांगल सुमेर सिंह), शहीद श्री ज्ञान गुर्जर (पहाड़ी), शहीद रामस्वरूप (सलेमपुर), शहीद भगवान सिंह (सलेमपुर), शहीद पवन सिंह गुर्जर (कंचनपुरा), शहीद शिवराम सिंह गुर्जर (समसपुर), शहीद किशन सिंह (लांगरीपुरा), शहीद शोराम गुर्जर (अमरपुर), राजस्थान पुलिस के शहीद प्रहलाद सिंह (दौसा), शहीद चिरंजी लाल मीणा (दौसा) आदि की वीरांगनाओं सहित परिवारजनों का सम्मान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!