लालसोट। अनुराग सेवा संस्थान, लालसोट के स्थापना के 31 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्थान द्वारा अनुराग-31 कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजनों की कड़ी चलाई जा रही है। इसी क्रम में शहीद दिवस के अवसर पर अनुराग शहीद वन्दना-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 30 जनवरी दोपहर 12.15 बजे जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक, कलेक्ट्रेट सर्किल, दौसा पर आयोजित होगा। कार्यक्रम में दौसा जिले के शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। संस्थान संयोजक सियाराम शर्मा ने बताया कि अनुराग-31 के अंतर्गत साहित्यिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, क्रीड़ा, धार्मिक, सामाजिक समरसता, साम्प्रदायिक सद्भाव, सनातन संस्कृति, लोक संस्कृति एवं प्रकृति संरक्षण से संबंधित कुल 31 कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।कार्यक्रम की सफलता को लेकर संस्थान पदाधिकारियों द्वारा शहीद परिवारों को घर-घर जाकर आमंत्रण दिया गया। आमंत्रण अभियान में उप सचिव अजय हट्टीका, प्रेस सचिव अनिल नीमला, समन्वयक चिराग जोशी, सहसंयोजक राजेन्द्र डोब, संजीव रावत, अविनाश रिवाली, ताराचंद पीलोडी, रमाकांत शर्मा, लोकेश शर्मा, ब्रजेश तिवाड़ी एवं शुभेंदु शर्मा , मांगी लाल दौसा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
