मंथन 2026” का समापन उत्साह, उमंग और रचनात्मकता के अद्भुत संगम के साथ

शीर्षक:“मंथन 2026” का रंगारंग समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जादू

।पोद्दार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस में आयोजित पांच दिवसीय इंटरकॉलेजिएट फेस्टिवल “मंथन 2026” का समापन उत्साह, उमंग और रचनात्मकता के अद्भुत संगम के साथ हुआ। अंतिम दिन का वातावरण मानो कला और अभिव्यक्ति के रंगों से सराबोर हो उठा, जहां देशभर से आए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया।जगतपुरा कैंपस में आयोजित समापन समारोह के दौरान समूह नृत्य और रैंप शो ने दर्शकों को भावनाओं की एक अलग ही दुनिया में पहुंचा दिया। ‘जुदाई’ थीम पर प्रस्तुत नृत्य ने विरह के दर्द को इतनी सजीवता से उकेरा कि हर कोई भावुक हो उठा, वहीं ‘डरावना’ थीम में ऊर्जा और विविध संस्कृतियों का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘केसरिया बालम’, भांगड़ा और अन्य प्रस्तुतियों ने माहौल को उल्लास और उत्साह से भर दिया।

शो में भी विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास का प्रभावशाली परिचय देते हुए “Gen G & AI”, “वैदिक” और “सर्कस” जैसी थीम को जीवंत कर दिया।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्थान की वाइस चेयरपर्सन रूपल पोद्दार ने प्रतिभागियों की ऊर्जा और समर्पण को इस आयोजन की सफलता का आधार बताया। वहीं चेयरमैन डॉ. आनंद पोद्दार ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभा को मंच देते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और भविष्य निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उत्साह, भावनाओं और यादगार प्रस्तुतियों से सजा “मंथन 2026” अंततः फिर मिलने के वादे के साथ विदा हो गया, लेकिन अपने पीछे अनेक मधुर स्मृतियां छोड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!