अनुराग–31 के अंतर्गत आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण कार्यक्रम संपन्न

अनुराग सेवा संस्थान, लालसोट द्वारा संस्थान के 31 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “अनुराग–31” कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को महाकाली मंदिर परिसर, लालसोट में आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य बदलते मौसम में आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा आयुर्वेदिक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं आमजन को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित किया गया।

कार्यक्रम में विनोद सीपा एडिशनल एस पी,अनुराग सेवा संस्थान के संस्थापक सियाराम शर्मा, शिक्षाविद नीलम त्रिपाठी डॉक्टर दीनदयाल पारीक आयुष विभाग ने काढा वितरण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। सभी अतिथियों ने संस्थान के सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों की सराहना की।संस्थापक श्री सियाराम शर्मा ने कहा कि “स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और आयुर्वेद हमारी प्राचीन धरोहर है, जिसे अपनाकर हम निरोगी जीवन की ओर बढ़ सकते हैं।” उन्होंने अनुराग–31 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में सुनील पंचोली , अल्पना शर्मा कंपाउंडर , सुनील , दीपक सुकार , पुनीत बोहरा , गिरिराज सेढ़ुलाई, बनवारी लाल, और रामचरण , इत्यादि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!