मथुरा के डॉ अंजीव अंजुम को ब्रजभाषा गजलश्री मानद उपाधि से किया जाएगा सम्मानित
पाटोत्सव महोत्सव का आयोजन 8–9 फरवरी को

उदयपुर। साहित्य मंडल श्रीनाथ द्वारा ब्रजभाषा के संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से पाठ उत्सव ब्रजभाषा समारोह का आयोजन 8 एवं 9 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह आयोजन श्रीनाथद्वारा श्री भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागृह में संपन्न होगा।समारोह के अंतर्गत ब्रजभाषा उपनिषड, ब्रजभाषा समस्यापूर्ति कार्यक्रम, ब्रजभाषा वंदन एवं अभिनंदन जैसे विविध साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार रेनू गोरोंर एवं उनके साथी कलाकारों (उदयपुर) द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।साहित्य मंडल नाथद्वारा के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि कार्यक्रम की विशेष आकर्षण के रूप में अखिल भारतीय ब्रजभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के ख्यातिप्राप्त ब्रजभाषा कवि भाग लेंगे।कवि सम्मेलन में ब्रजभाषा ग़ज़ल श्री मानद उपाधि, हरिओम हरि (भरतपुर), नरेंद्र निर्मल (भरतपुर), सुरेंद्र सार्थक एवं डॉ. अंजीव रावत सहित अन्य कवियों द्वारा की जाएगी
