

भरतपुर स्थापना दिवस पर जोश, भागीदारी और रंगों से सजा शहर
भरतपुर के 293वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। सात दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित विभिन्न गतिविधियों ने न केवल युवाओं बल्कि नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की। यह आयोजन लोहागढ़ विकास परिषद और जिला प्रशासन भरतपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।–
-“एक्सप्लोर घना ऑन फुट” दौड़ में युवाओं का उत्साह
स्थापना दिवस समारोह की प्रमुख आकर्षण गतिविधियों में 10 किलोमीटर की “एक्सप्लोर घना ऑन फुट” दौड़ प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता के संयोजक एडीएम सिटी राहुल सैनी ने बताया कि इस दौड़ में लगभग 500 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।दौड़ को जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।गंभीर सिंह डिप्टी फिजिकल के मार्गदर्शन में शारीरिक शिक्षक अजय फौजदार और डॉ. संदीप देशवाल द्वारा प्रतियोगिता का संचालन किया गया।
विजेताओं की सूची
पुरुष वर्ग
प्रथम — सचिन द्वितीय — आकाश
तृतीय — कुलदीप
महिला वर्ग
प्रथम — रानी चौधरी द्वितीय — रीना
तृतीय — शिवानी
विजेताओं को Titan Company शो रूम के सौजन्य से स्मार्ट वॉच तथा केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान की ओर से जैकेट, कैप और बैग प्रदान किए गए।दौड़ में प्रशासनिक अधिकारियों ने भी युवाओं के साथ पूरी दूरी तय कर सहभागिता का संदेश दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज यादव, संयुक्त निदेशक पर्यटन संजय जौहरी सहित कई अधिकारियों ने दौड़ पूरी की।दौड़ समाप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्थापना दिवस संयोजक अनुराग गर्ग और जाट महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह कुंतल ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। बैंकों की ओर से प्रतिभागियों को कैप और टी-शर्ट भी वितरित किए गए।—
विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में मेगा फ्लावर शो का भव्य उद्घाटन
कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रातः 10 बजे विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में भव्य मेगा फ्लावर शो का आयोजन हुआ। यह आयोजन हरित बृज सोसायटी के संयोजन में हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर कमर चौधरी रहे, जबकि अध्यक्षता महेंद्र सिंह मग्गो ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीएम प्रशासन घनश्याम शर्मा, एडीएम सिटी राहुल सैनी और अनुराग गर्ग उपस्थित रहे।सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक पाराशर ने बताया कि प्रदर्शनी में लगभग 8,000 पौधों की विविध प्रजातियाँ प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें —एडेनियम अरेबिकमओवेशम कैक्टस की 300 से अधिक किस्मेंएरिजोना, मेक्सिको, गोल्डन, सिल्वर और ब्लू कैक्टसटोपियरी, लिथोयस, कोनोफाइटऔषधीय पौधेथाईलैंड व बैंगलोर की बोगनविलिया65 प्रकार के मौसमी पौधेइसके साथ ही मोरिंगा उत्पाद और ऑर्गेनिक फार्म उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगाई गई।आयोजन के दौरान बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भजन संध्या का भी आयोजन प्रस्तावित है।–
-जनभागीदारी से बना उत्सव का माहौल
कार्यक्रमों में डीएफओ चेतन कुमार, नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र गोपालिया सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।भरतपुर स्थापना दिवस के ये आयोजन शहर की सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण जागरूकता और सामुदायिक एकता को सशक्त रूप से प्रदर्शित कर रहे हैं। पूरे सप्ताह चलने वाले कार्यक्रमों से शहर में उत्सव का वातावरण बना हुआ है और नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
रिपोर्ट
नरेंद्र निर्मल, भरतपुर


